टोनैक्ट 20 टैबलेट का उपयोग शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
यह एक स्टैटिन दवा है, जो ख़ून में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और ट्राइग्लिसराइड्स को घटाती है, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाती है, जिससे नसें ब्लॉक होने से बचती हैं।
इसे डॉक्टर की सलाह से ही लें। दवा शुरू करने से पहले अपनी सेहत से जुड़ी पुरानी बीमारी या चल रहे इलाज के बारे में डॉक्टर को बताएं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रखने के लिए दवा को डॉक्टर के बताए समय तक जरूर लेते रहें।


















































































