टेलवास एच 40/12.5 टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है।
यह टेल्मिसर्टन और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड का संयोजन है। टेल्मिसर्टन ख़ून की नलियों को आराम पहुँचाता है, जबकि हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड एक मूत्रवर्धक है जो शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को बाहर निकालता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दिल की बीमारी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करती है।
इस दवा को शुरू करने से पहले सही खुराक के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यदि आपको शुगर या किडनी की समस्या है, तो डॉक्टर को सूचित करें। बेहतर महसूस होने पर भी इसे बीच में न छोड़ें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के अक्सर कोई बाहरी लक्षण नहीं दिखते हैं, और दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के अचानक बंद न करें।

































































