लाँगीफीन सिरप का उपयोग हे फीवर, त्वचा पर लाल उभार और खुजली (पित्ती) और कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) जैसी एलर्जी संबंधी स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है।
इसमें एक एंटीहिस्टामाइन तत्व होता है, जो छींक, बहती नाक और खुजली जैसे लक्षणों से राहत देता है। यह मोशन सिकनेस (सफर के दौरान चक्कर या उल्टी) से जुड़ी जी मिचलाना और उल्टी को रोकने और नियंत्रित करने में भी सहायक है।
इसे भोजन के बाद या यात्रा से एक घंटा पहले लेना चाहिए। खुराक और आवृत्ति आपकी स्थिति के आधार पर डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाएगी।
यदि आपको ग्लूकोमा या कोई पाचन तंत्र संबंधी समस्या है, तो इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें। अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताना ज़रूरी है जो आप ले रहे हैं।













































































