नोवामॉक्स सीवी 625 टैबलेट का उपयोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमणों को इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें अमोक्सिसिलिन और क्लैवुलेनिक एसिड का संयोजन होता है, जो उन बैक्टीरिया के खिलाफ भी प्रभावी है जो सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो चुके हैं।
इसका उपयोग फेफड़ों, मूत्र मार्ग और प्रजनन अंगों के संक्रमण के इलाज के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। यह पेट, आंत, कोमल ऊतकों, जोड़ों और दांतों के संक्रमण को ठीक करने में भी फायदेमंद है। यह बैक्टीरिया के सुरक्षा कवच को नष्ट करके उन्हें मार देती है और संक्रमण के प्रसार को रोकती है।
इसे पानी के साथ निगलकर लेना चाहिए और बेहतर होगा कि इसे भोजन के बाद लें ताकि पेट में किसी प्रकार की असहजता न हो। अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज का पूरा कोर्स खत्म करना ज़रूरी है, भले ही आप पहले ही ठीक महसूस करने लगें।
यदि आपको पेनिसिलिन एलर्जी, लिवर की बीमारी या पीलिया का इतिहास रहा है, तो दवा शुरू करने से पहले डॉक्टर को अवश्य सूचित करें।






























































