Amaryl M 1mg Tablet का उपयोग टाइप 2 डायबिटीज़ के प्रबंधन के लिए किया जाता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और डायबिटीज़ से जुड़ी गंभीर जटिलताओं जैसे नसों की क्षति, किडनी की समस्याओं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।
इसमें ग्लिमेपिराइड और मेटफॉर्मिन का संयोजन होता है। ग्लिमेपिराइड शरीर में इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है, जबकि मेटफॉर्मिन लिवर में शुगर बनने की मात्रा को कम करके और शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाकर काम करता है। दोनों मिलकर ब्लड शुगर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करते हैं।
बेहतर परिणामों के लिए, इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और समय पर ही लें। इलाज के दौरान नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल जंचवाते रहें। स्वस्थ आहार और नियमित कसरत के साथ इसका सेवन डायबिटीज़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है।
यदि आपको चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी या पसीना आना जैसे लक्षण (हाइपोग्लाइसीमिया) महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें। यह एक दीर्घकालिक दवा है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसे अचानक बंद न करें, क्योंकि इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है।













































































