फर्टिस्योर एफ टैबलेट एक बहुपोषी पूरक आहार है जिसे गर्भावस्था के दौरान पोषण की कमी, कम हीमोग्लोबिन स्तर और गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान बढ़ी हुई मेटाबॉलिज्म (शरीर में ऊर्जा बनने की प्रक्रिया) संबंधी आवश्यकताओं के कारण होने वाली मातृ थकावट को दूर करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें आयरन यौगिक और फोलिक एसिड (विटामिन बी कमप्लैक्स का एक सदस्य जो हरे पौधों के ऊतकों, यकृत एवं यीस्ट (खमीर) में पाया जाता है) सहित आवश्यक एक्टिव (सक्रिय) इंग्रीडिएंट्स मौजूद हैं। यह पूरक आहार शरीर में आयरन के कम हुए भंडार की पूर्ति करके और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करके शारीरिक स्टैमिना (शारीरिक क्षमता) बढ़ाता है और भ्रूण के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।