कोलक्यू इनहेलेंट कैप्सूल का इस्तेमाल बंद नाक से राहत पाने और खुलकर सांस लेने में आसानी के लिए किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक संयोजन है जिसमें कपूर, क्लोरोथायमोल, नीलगिरी का तेल, मेन्थॉल और टरपिनोल शामिल हैं। इस कैप्सूल से निलकलने वाली खुशबूदार भाप बंद नाक को खोलती है और सर्दी-जुकाम, साइनस की जकड़न या गले में खराश या जलन से राहत दिलाने में मदद करती है। इस भाप से सांस लेने में आसानी होती है, खासकर सोते समय, जिससे अच्छी नींद आती है। इसे गर्म पानी में मिलाकर भाप लेने के लिए या तुरंत आराम पाने के लिए टिश्यू पेपर/रुमाल पर डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। निर्देशानुसार, कोलक्यू इनहेलेंट कैप्सूल का उपयोग दिन में तीन बार तक किया जा सकता है।