कफारेस्ट-पीडी ओरल ड्रॉप्स का उपयोग बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस, दमा और लंबे समय से चली आ रही फेफड़ों की बीमारी सीओपीडी को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
यह म्यूकोलिटिक्स (बलगम पतला करने वाली दवाएं) और ब्रोंकोडायलेटर्स (सांस की नली खोलने वाली दवाओं) का मिश्रण है। यह बलगम पतला करके और सांस नली को आराम देकर खांसी से राहत दिलाता है और गाढ़ा, चिपचिपा बलगम व ब्रोन्कोस्पाज़्म जैसे लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
अपने बच्चे को यह दवा देते समय खुराक और रोजाना की समय सारणी पर डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।
अपने बच्चे के लिए इसे शुरू करने से पहले, डॉक्टर को उसकी किसी भी पुरानी या मौजूदा बीमारी या बच्चे द्वारा ली जा रही अन्य दवाओं के बारे में जरूर बताएं। यदि बच्चे को दवा देते समय कोई साइड इफेक्ट नजर आए, तो तुरंत बच्चे के डॉक्टर को बताएं और बेहतर परिणामों के लिए सुझाई गई पूरी अवधि तक दवा देना जारी रखें।






















































