फ्लोरिकॉट 100 एमसीजी टैबलेट का उपयोग शरीर में तरल पदार्थ और सोडियम के संतुलन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह ऐडिसन रोग (जिसमें शरीर की एड्रिनल ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बना पाती) और सॉल्ट-लूजिंग एड्रेनोजेनिटल सिंड्रोम (नमक की कमी वाला एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार) जैसी बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है, जो एड्रेनोकोर्टिकल अपर्याप्तता से जुड़ी होती हैं। यह ब्लड प्रेशर में गिरावट के कारण खड़े होने पर चक्कर आने से पीड़ित व्यक्तियों को भी राहत देती है, इस बीमारी को ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर) कहा जाता है।
यह सिंथेटिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स की श्रेणी की एक दवा है, जो शरीर के प्राकृतिक हार्मोनों की तरह काम करके सोडियम को बनाए रखने और शरीर में तरल पदार्थ के संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करती है।
इस दवा को शुरू करने से पहले, इसकी सही खुराक, कब और कितनी बार लेनी है, इस बारे में जानने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है। इसे डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार रोज़ एक ही समय पर लें।
इस दौरान अपनी किसी भी पूर्व-मौजूदा बीमारी या चल रही दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को ज़रूर बताएं। यह एक हार्मोन-प्रतिस्थापन दवा है, इसलिए इसे अपने डॉक्टर की सलाह के बिना अचानक बंद न करें, क्योंकि ऐसा करने से शरीर में हार्मोन का स्तर अचानक गिर सकता है। यदि आपको इसे लेते समय कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं।























































