ज़िंडी ग्रैन्यूल्स 1 ग्राम का इस्तेमाल हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया जाता है। यह विटामिन डी3 की कमी को पूरी करने में मदद करता है। विटामिन डी3, जिसे कॉलेकैल्सिफेरॉल भी कहा जाता है, कैल्शियम को सहजता से आंतों के ज़रिये शरीर में सोख लेता है और चयापचय (शरीर में ऊर्जा बनने की प्रक्रिया) का समर्थन करके संपूर्ण हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उन व्यक्तियों के लिए ज़रूरी है जिन्हें सूर्य के प्रकाश या आहार स्रोतों से पर्याप्त विटामिन डी मिलने में कठिनाई होती है। विटामिन डी3 की कमी से हड्डियाँ कमज़ोर और भंगुर (भुरभुरी) हो सकती हैं, जिससे हड्डियों की मज़बूती और मांसपेशियों के कार्य के लिए यह औषधि लेना ज़रूरी हो जाता है। यह संक्रमण से लड़ने और रोकने में मदद करने वाले घटकों का उत्पादन करके इम्यून सिस्टम के कार्य को भी बढ़ावा दे सकता है। इसके सभी पाउच में कॉलेकैल्सिफेरॉल होता है, जो शरीर में ज़्यादा से ज़्यादा कैल्शियम को आसानी से आंतों के ज़रिये सोख लेता है। यह ग्रैन्यूल्स (कणों) के रूप में आता है, जिसे आसानी से पानी में घोला जा सकता है या किसी डॉक्टर के निर्देशानुसार सेवन किया जा सकता है। यह उत्पाद विशेष रूप से विटामिन डी3 की कमी के गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है, जिनमें बड़े-बूढ़े, बहुत कम धूप में रहने वाले लोग, या कम आहार ले वाले व्यक्ति शामिल हैं। इन ग्रैन्यूल्स का नियमित इस्तेमाल स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने, मांसपेशियों के कार्य का समर्थन करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।