लोज़िसॉफ्ट लोशन का उपयोग त्वचा की बनावट और संक्रमणों में सुधार के लिए किया जाता है। यह एक अत्यधिक प्रभावी मॉइस्चराइज़र (त्वचा को नम बनाए रखने वाला लोशन/क्रीम) है जिसमें व्हाइट सॉफ्ट पैराफिन और लाइट लिक्विड पैराफिन होता है। यह ख़ास रूप से सूखी और खुरदरी त्वचा की समस्याओं के सुधार के लिए तैयार किया गया है। त्वचा की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर, यह लोशन त्वचा की सबसे बाहरी परत से नमी के नुकसान को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे त्वचा, पानी की कमी से बची और मुलायम बनी रहती है। यह परत पानी के वाष्पीकरण को नियंत्रित करती है, नमी को अंदर रखती है और त्वचा में पानी की पर्याप्त मात्रा के होने की प्रक्रिया को बढ़ाती है। लोज़िसॉफ्ट लोशन अत्यधिक सूखी त्वचा, चर्मरोग और अत्यधिक शुष्कता (सूखापन) वाली अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं पर उपयोग के लिए आदर्श है, और लंबे समय तक त्वचा में पानी की पर्याप्त मात्रा और राहत प्रदान करता है।