क्रेऑन 10000 कैप्सूल का उपयोग पैंक्रियाटिक (अग्नाशयी) एंज़ाइम की कमी के इलाज के लिए किया जाता है, एक ऐसी स्थिति जिसमें अग्न्याशय की कमज़ोरी के कारण शरीर भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता। ध्यान दें कि '10000' इसमें मौजूद लाइपेज एंज़ाइम की यूनिट को दर्शाता है, न कि दवा की मिलीग्राम मात्रा को।
यह सिस्टिक फाइब्रोसिस (फेफड़ों की एक बलगमी बीमारी), लंबे समय से चल रहे पैन्क्रियाटाइटिस (अग्न्याशय की सूजन) या पैन्क्रियाटेक्टॉमी (अग्न्याशय या उसके हिस्से को निकालना) जैसी स्थितियों के कारण हो सकता है। शरीर में एंजाइमों की पूर्ति करके, यह पाचन को बेहतर बनाने और पेट संबंधी परेशानी, सूजन व दस्त जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
इसे भोजन के साथ या भोजन शुरू करते समय, डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक के अनुसार ही लें। कैप्सूल को चबाएं या कुचलें नहीं।
अपने डॉक्टर को अपनी किसी भी पहले से मौजूद बीमारी और ली जा रही अन्य दवाओं के बारे में ज़रूर बताएं। अगर आपको इस दवा को लेते समय कोई साइड इफेक्ट्स महसूस हो, तो दवा लेना बंद करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।












































































