एसिलोक इंजेक्शन हिस्टामाइन एच2 एंटागोनिस्ट (किसी विशेष प्रभाव को रोकने वाली दवा या पदार्थ) नामक दवाओं के समूह से संबंधित है। इसका उपयोग डुओडेनल अल्सर (आंत के ऊपरी भाग का घाव), ज़ोलिंजर-एलिसन सिंड्रोम (छोटी आँत का ट्यूमर), गैस्ट्रिक अल्सर (पेट का घाव), गैस्ट्रोएसोफ़ेजियल रिफ़्लक्स डिज़ीज़ (पेट का एसिड गले में आना) और इसोफैजाइटिस (भोजन नली की सूजन) जैसी अतिस्राव संबंधी स्थितियों के उपचार के लिए किया जाता है।
इस दवा का उपयोग सिस्टमिक मास्टोसाइटोसिस (एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें शरीर में मास्ट कोशिकाओं की संख्या बहुत अधिक हो जाती है) में होने वाले पाचन तंत्र से जुड़े लक्षणों में राहत देने के लिए भी किया जाता है।
इस इंजेक्शन के उपयोग से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिनकी जानकारी समय रहते डॉक्टर को देनी चाहिए। अगर आपको इस इंजेक्शन से एलर्जी है, पहले से कोई बीमारी है, या आप अन्य दवाएं ले रहे हैं, तो इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं।





































































