सेंसोडाइन फ्रेश मिंट टूथपेस्ट का उपयोग संपूर्ण मुँह के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए किया जाता है। यह उन लोगों को राहत प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जिन लोगों के दाँत संवेदनशील हैं। दाँतों में संवेदनशीलता तब होती है, जब दाँतों की सुरक्षात्मक एनेमल लेयर (दाँत को नुकसान, बैक्टीरिया आदि से बचाने वाली बाहरी कठोर परत) घिस जाती है या जब मसूड़े पीछे हट जाते हैं, जिससे नीचे का डेंटिन (दाँत की एनेमल और पल्प के बीच की परत) दिखाई देने लगता है। डेंटिन में छोटी नलिकाएँ होती हैं, जो सीधे दाँत की नसों से जुड़ी होती हैं। जब ये नलिकाएँ गर्म, ठंडे, मीठे या खट्टे पदार्थों के संपर्क में आती हैं, तो थोड़े समय के लिए इससे तेज़ दर्द हो सकता है। यह टूथपेस्ट दाँतों की संवेदनशीलता को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है, साथ ही सामान्य टूथपेस्ट के सभी लाभ भी प्रदान करे। पुदीने की ताज़गी से भरपूर यह टूथपेस्ट मुँह को साफ़, ठंडक भरा और तरोताज़ा महसूस कराता है।