व्यास त्रिकटु चूर्ण 100 ग्राम का इस्तेमाल संपूर्ण पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसमें सोंठ, पिप्पली और काली मिर्च का एक शक्तिशाली मिश्रण होता है। यह मिलकर पाचन और चयापचय (शरीर में ऊर्जा बनने की प्रक्रिया) को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह चूर्ण पोषक तत्वों के अवशोषण (आंतों के जरिए शरीर में सोख लेना) को बढ़ावा देते हुए अपच, पेट फूलने और गैस से राहत दिलाने में मदद करता है। यह लिवर के डीटॉक्सिफिकेशन (ज़हरीले पदार्थों को हटाने की प्रक्रिया) में भी मदद करता है और इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ाता है। व्यास त्रिकटु चूर्ण श्वसन तंत्र (साँस लेने की प्रणाली) की जकड़न को दूर करने में मदद करता है, जिससे खाँसी और सर्दी से राहत मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से पाचन क्रिया में सुधार होता है और संपूर्ण स्वास्थ्य और सेहत अच्छी रहती है।