टेंडोईज़ टैबलेट हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक हो सकती है। हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए बनाया गया यह सप्लीमेंट एस्कॉर्बिक एसिड, कॉन्ड्रोइटिन, कोलेजन (शरीर की मज़बूती और लचीलापन बनाए रखने वाला प्रोटीन) पेप्टाइड और सोडियम हायलुरोनेट से बनी है, जो हड्डियों के दर्द और सूजन को कम करने, संयोजी टिशूज़ (शरीर के अंगों को जोड़ने और सहारा देने वाले ऊतक) के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, जोड़ों में होने वाली रगड़ को कम करने और जोड़ों के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करती है। यह ग्लूटेन मुक्त है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक हो सकती है।