बैद्यनाथ पंच तुलसी ड्रॉप का उपयोग स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) के लिए किया जाता है। तुलसी शरीर से हानिकारक और जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। बैद्यनाथ पंच तुलसी शरीर से विषाक्त (हानिकारक) पदार्थों को कम करने में मदद करती है, जो हमारे शरीर में कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों और प्रदूषण सहित अन्य कारकों के माध्यम से दैनिक रूप से जमा होते जाते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल्स (जीवाणुरोधी) और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो सर्दी-ज़ुकाम के कारण गले में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।